फिल्म निर्माता अजीत मिश्रा भोजपुरी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री करके लगातार फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। इसी क्रम में निर्माता अजीत मिश्रा द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘हमार भइया’ की शूटिंग भव्य पैमाने पर कंप्लीट कर दी गई है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक अरुण तिवारी ने संभाला है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में कुणाल सिंह राजपूत, रानी शर्मा, गौरव उपाध्याय, सुधा यादव, संजय पांडेय दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट करने वाले हैं। ये फ़िल्म सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों पर गहरा प्रभाव डालने वाली है और समाज को जागरूक करने का संदेश भी देगी।
गौरतलब है कि रॉयल मूवी वर्ल्ड बैनर के तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘हमार भइया’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के ग्राम भोरापुर, भटवार, इटाये आदि विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। इस फिल्म के निर्माता अजीत मिश्रा हैं। निर्देशक अरुण तिवारी हैं। सह निर्देशक सुनील पांडेय, जीतू सिंह, विशाल शर्मा, किरण मिश्रा, लेखिका किरण मिश्रा, डीओपी विपिन प्रसाद, संगीतकार मनोज भास्कर, कोरियोग्राफर रेहान खान, आर्ट डायरेक्टर पवन शर्मा, ड्रेसमैन विवेक पटेल, ड्रोन विशाल, मेकअप जय शर्मा, हेयर स्वाति, स्पॉट बॉय फारूख, सनी, अमजद, विश्वजीत मिश्रा, प्रोडक्शन कंट्रोलर जावेद आलम, रंजीत लोहार हैं। मुख्य कलाकार कुणाल सिंह राजपूत, रानी शर्मा, गौरव उपाध्याय, सुधा यादव, संजय पांडेय, इन्द्रसेन यादव, सुनील दत्त पांडेय, आनंद यादव, शशि मिश्रा, जागृति गुप्ता, नागेंद्र गुप्ता, अवनीश तिवारी, दिलीप तिवारी, काजल निषाद, पूजा सिंह, आशुतोष रॉय, आशीष माली, बाल कलाकार ढोलू यादव आदि हैं।

कुणाल सिंह राजपूत, रानी शर्मा, गौरव उपाध्याय, सुधा यादव, संजय पांडेय की ‘हमार भइया’ की शूटिंग कंप्लीट